शिमला: रामपुर विधायक नंदलाल के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता

शिमला: रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चार बार के विधायक एवं 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर छा गई। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनके पार्थिव देह पर पार्टी नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके पश्चात उनका पार्थिव शरीर रामपुर के लिये रवाना हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव देवठी में किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू,पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह,शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा,लाहुल स्पीति की विधायक सुश्री अनुराधा राणा,वन नगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल,शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जैनब चंदेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा,सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्थिव देह पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नंदलाल के परिजनों को सांत्वना भी दी।
तारादेवी स्थित आईटीबीपी की ओर से भी सैन्य अधिकारियों ने राजीव भवन में अपने पूर्व अधिकारी नंदलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने विधायक नंदलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।
विनय कुमार ने कहा कि नंदलाल के निधन से कांग्रेस ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया,जिसकी भरपाई संभव नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके कार्यो को हमेशा याद रखेगी।
——————–
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल,सह प्रभारी चेतन चौहान व विधित चौधरी ने भी नंदलाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
———————-
पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने शोक उदगार में कहा कि नंदलाल ने सैन्य बल में रहते हुए देश की सेवा के बाद एक विधायक के तौर पर विशेष तौर पर रामपुर क्षेत्र की जन सेवा की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस के साथ साथ उन्होंने अपने रामपुर से परिवार का एक सदस्य भी हमेशा के लिये खो दिया। उन्होंने कहा कि नंदलाल कांग्रेस पार्टी के प्रति एक निष्ठावान नेता थे। उनका स्पष्ट विचारों वाला व्यक्तित्व सदैव याद रखा जाएगा।
———————-
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शोक उदगार में कहा कि नंदलाल उनके सहयोगी थे,जो हमेशा निडरता से अपनी बात रखते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा आघात लगा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में दी गई उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
———————-
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने शोक उदगार में कहा कि नंदलाल बहुत ही सादगी के व्यक्तित्व थे। वह प्रदेश की समस्याओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील रहते थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता हमेशा के लिये खो दिया।
———————-
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शोक उदगार में कहा कि आज नंदलाल के निधन से रामपुर क्षेत्र ने अपना एक सच्चा साथी खो दिया। उन्होंने कहा कि नंदलाल उनके एक विधायक साथी ही नही थे,बल्कि एक परिवार के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही रामपुर क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहते थे। उन्होंने कहा कि नंदलाल का निधन कांग्रेस पार्टी के लिये भारी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नही है।
———————
प्रदेश संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने भी नंदलाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed