शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की कमेटियां गठित..

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व कांग्रेस विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के  चुनाव में समन्वय के साथ साथ पूरे चुनाव प्रचार व अभियान का संचालन करेंगे।
प्रचार समिति में अन्य सदस्यों में नंद लाल,मोहनलाल ब्राक्टा, अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी, नरेंद्र कटारिया, रजनीश किमटा, दयाल प्यारी व हरदीप सिंह बावा को शामिल किया गया है।
चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष रोहित ठाकुर व राजेंद्र राणा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सदस्यों में महेश्वर चौहान, संजय अवस्थी,रघुबीर सिंह बाली,इंद्रदत्त लखनपाल, दवेंद्र बुशेहरी, राम कुमार, सुरेश कुमार, अमित पाल सिंह सदस्य सचिव, डॉ राजेश शर्मा,सुनील शर्मा बिट्टू,अमित नंदा, रितेश कपरेट के अतिरिक्त शिमला शहर व ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किए गए है।
कॉर्डिनेशन कमेटी में कौल सिंह ठाकुर,राम लाल ठाकुर,आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर व किशोरी लाल को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त मीडिया व सोशल मीडिया कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट,अनिता वर्मा व किरण धानटा को शामिल किया गया है।
चुनाव नियंत्रण कक्ष का प्रभारी यशवंत छाजटा व सौरव चौहान को सह प्रभारी बनाया गया है जबकि सदस्यों में यदुपति ठाकुर,प्रशांत शर्मा,चंदन राणा,अमित सैनी व शुभ्रा जिंटा को दी गई है।
स्क्रेनिंग कमेटी का अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान को बनाया गया हैं। इस कमेटी के अन्य  सदस्यों में विनय कुमार, अनिरुद्ध सिंह,विक्रमादित्य सिंह,आशीष बुटेल व हरीश जनारथा को शामिल किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुख इस कमेटी में विशेष अतिथि सदस्य होंगे।
प्रचार समिति का अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है जबकि कर्नल धनीराम शांडिल को समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed