मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन…

नई दिल्ली: मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। हर किसी ने सोशल मीडिया पर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पंकज उधास के निधन का कारण उनका लंबे समय से बीमार होना बताया जा रहा है। उनका निधन 26 फरवरी को कैंडी अस्पताल में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

खबरों की मानें तो पंकज उधास कैंसर से जंग हारे हैं। वह पेनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे और एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कहा जा रहा है कि पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि इस बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई और अचानक पंकज उधास के निधन की दुखद खबर आ गई। 

पंकज उधास ने गजल गाकर खूब नाम और शोहरत कमाया था। उनकी मशहूर गजलों में चिट्ठी आई हैहै। यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म नामसे थी। इसके अलावा उन्होंने चांदी जैसा रंग है तेरा‘, ‘ना कजरे की धार, न मोतियों की हार‘, ‘घूंघट को मत खोल‘, ‘थोड़ी थोड़ी पिया करो‘, ‘चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गई‘, ‘और आहिस्ता कीजिए बातें‘, ‘निकलो न बेनकाब‘, ‘दीवारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है‘, ‘एक तरफ उसका घरजैसी कुछ अन्य बेहतरीन गजलें गाकर नाम कमाया था। ये सभी गजलें उनकी यादगार गजलों में से एक हैं।

पंकज उधास को उनकी बेहतरीन गायकी के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इनमें सबसे अहम पद्मश्री है, जो कि उन्हें 2006 में मिला था।

पंकज उधास के निधन पर सोनू निगम,जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, सहित कई सितारों ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

पंकज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर दिवंगत सिंगर के साथ कुछ फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने लिखा- हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक जाहिर करते हैं, जिनकी गायिकी कई तरह की भावनाओं को जाहिर करती थीं और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं, वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी अलग-अलग बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति.

सम्बंधित समाचार

Comments are closed