हिमाचल में वॉल्वो बसें शुरू, यह रहेगी समय सारिणी....

HRTC की शिमला-दिल्ली वोल्वो बस सेवाओं के रूट में बदलाव

हिमाचल: प्रदेश पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने यात्रियों के सुझावों के बाद कालका व परवाणु वोल्वो बसों के रूट में बदलाव किया है। ये बसें अब पिंजौर से सीधे बाईपास होकर आएगी। वापसी भी इसी रूट से होगी। निगम प्रबंधन ने शिमला से दिल्ली व दिल्ली से शिमला चलने वाली प्रत्येक वोल्वो बस पिंजौर बाईपास होकर चलाने का निर्णय लिया है। ये वोल्वो बसें कालका, पिंजौर और परवाणू नहीं जाएगी।यात्रियों की तरफ से आए सुझावों के बाद वोल्वो बसों को कालका, पिंजौर परवाणू से न चलाकर पिंजौर बाईपास से ही चलाने का निर्णय लिया है।

 निगम प्रबंधन दिल्ली से चलने वाली रात्रि 9.30 व 10.30 बजे की वोल्वो बसों के रूटों में भी बदलाव किया है। प्रबंधन द्वारा किए गए नए बदलाव के अनुसार से बसें जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला आएगी और ये दोनों बसें चंडीगढ़ नहीं जाएगी ताकि दिल्ली से शिमला सीधे आने वाले यात्री समय से शिमला पहुंच सके। बदलाव के तहत शिमला से सुबह 9.45 पर चलने वाली वोल्वो बस पंचकुला से ट्रिब्यून चौक चंडीगढ़ होते हुए जाएगी एवं शिमला से सांय 1.45 वोल्वो बस सीधी पंचकूला से जीरकपुर होते हुए सीधे दिल्ली जाएगी। निगम प्रबंधन के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो बस सेवा आती-जाती बार पिंजौर बाईपास पर चलेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed