ऊना: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

कांगड़ा : रंगड़ों के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

कांगड़ा : जिला कांगड़ा के फतेहपुर के तहत आने वाली पंचायत वरुणा में रंगड़ों के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 10 वर्षीय बच्ची पल्लवी पुत्री करतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पल्लवी पर अचानक ही रंगड़ों ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हुई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते बच्ची ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी फतेहपुर राजिंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed