हमीरपुर: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को दोपहर बाद तहसील कार्यालय हमीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने तहसीलदार नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर और तहसील कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैनिक कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा राजस्व दस्तावेजों की जांच भी की। उपायुक्त ने पूरे परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।