चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चंबा: सूमो खाई में गिरी; 6 की मौत, 4 घायल, 1 लापता

चंबा : चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर बैरा नदी में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल है जबकि एक लापता है। जानकारी अनुसार तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी सूमो गाड़ी पर पहाड़ी गिरी। इससे सूमो गाड़ी छिटक कर नदी में करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 5 पुलिस जवानों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हैं।

घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूमो में सवार एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सूचना के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।

भाजपा ने की पीडब्ल्यूडी एक्स ई एन पर पर को एफआईआर की मांग

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा कि चंबा में आज सुबह एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है और इसमें पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्स ई एन की लापरवाही सामने आई है । आज सुबह 9 बजे के आस पास चंबा तीसा पांगी रोड पर एक पहाड़ गिरने से 6लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें से दो स्थानीय लोग थे और बाकी पुलिसकर्मी थे।
उन्होंने कहा कि हमने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था, इसकी जानकारी भी हमने सरकार को पहले कर दी थी पर सरकार मौन रही। पहाड़ लगातार गिर रहा था जनता देख रही थी पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है कि सरकारी अधिकारी जोगिंदर शर्मा, पीडब्ल्यूडी में कार्यरत पर तुरंत एफआईआर होनी चाहिए क्योंकि उनकी लापरवाही से ही इतना बड़ा हादसा आज चंबा में हुआ है।
हमने लगातार सोशल मीडिया और लिखित माध्यम से सरकार को इस बारे में अवगत करवाया था पर सरकार ने इस हादसे को रोकने के लिए किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया।

सरकार की लापरवाही लगातार पूरे प्रदेश में दिख रही है और अगर इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा हिमाचल की जनता पर हमेशा खतरा बना रहेगा। इस हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी बैठानी चाहिए और सरकार को जनता के साने अपना पक्ष रखना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed