HPPSC: सब स्टेशन अटेंडेंट की पोस्ट कोड 972 का परिणाम घोषित

हिमाचल: प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य बिजली बोर्ड में भर्ती किए जाने वाले सब स्टेशन अटेंडेंट की पोस्ट कोड 972 का परिणाम जारी कर दिया है। 163 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। 24 मई 2022 को हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था। 25 सितंबर 2022 को इसकी परीक्षा हुई थी। 658 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। 17 से 23 नवंबर 2022 तक दस्तावेजों का मूल्यांकन किया गया था। इसके बाद पेपर लीक मामले में हमीरपुर आयोग भंग हो गया था। सोमवार को लोकसेवा आयोग ने लिखित परीक्षा के अंकों और दस्तावेजों का मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed