एचआरटीसी में चालकों व परिचालकों के 1439 पद रिक्त, चयन प्रक्रिया जारी : परिवहन मंत्री

मण्डी : पहली बार शिकारी देवी पहुंची HRTC बस

हिमाचल:  प्रदेश के मण्डी जिले के जंजैहली स्थित शिकारी माता के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को परिवहन निगम सुंदरनगर ने सुंदरनगर डिपो के जंजैहली-हरिद्वार बस रूट का माता शिकारी देवी तक विस्तार कर दिया गया है। बुधवार सुबह सुंदरनगर बस अड्डे से 5:10 पर पहली बार शिकारी देवी के लिए बस रवाना हुई। पहले दिन बस में करीब 25 यात्रियों ने सफर किया। यह बस सेवा सुंदरनगर के सुबह 5:10 बजे रवाना होगी और नेरचौक में 5:35 बजे, चैलचौक में 6:30 बजे और जंजैहली में 9:15 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से शिकारी देवी के लिए निकलेगी। बस सेवा माता शिकारी देवी स्थल पर 3 घंटे के ठहराव के बाद जंजैहली-सुंदरनगर-हरिद्वार के लिए रवाना होगी। सुंदरनगर से माता शिकारी देवी तक एक तरफ का किराया 214 रुपये होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed