स्मार्ट सिटी शिमला में विकास कार्य जल्द होंगे शुरू

अप्रैल तक 55 लाख पर्यटक पहुंचे हिमाचल…

हिमाचल: प्रदेश में कोरोना के बाद इस साल भारी तदाद में पर्यटकों पहुँचने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक उम्मीद से कम ही पर्यटक हिमाचल पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश में हर साल लगभग 1 करोड़ 70-80 लाख पर्यटक ते हैं लेकिन कोविड के चलते बीते वर्षो में पर्यटकों की संख्या कम हुई। पिछले वर्ष कोविड से थोड़ा उभरे तो पर्यटन क्षेत्र के चलते हिमाचल मे एक करोड़ 51 लाख पर्यटक पहुंचे।

हिमाचल पर्यटक निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में 30 अप्रैल तक 55 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। कोरोना के बाद से विदेशी पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इस साल अप्रैल माह तक मात्र 11 हजार विदेशी पर्यटक ही हिमाचल पहुँचे हैं। जबकि वीकेंड पर एक दिन में 17 हज़ार से ज्यादा वाहन शिमला में पहुँच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में गर्मियां बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में और अधिक इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। जून माह के लिए 40 से 45 फ़ीसदी होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार पर्यटन सीज़न पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed