MC शिमला के चुनावों में अपनी संभावित हार देख कर भाजपा लगा रही कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप – प्रतिभा सिंह

शिमला:  कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में अपनी संभावित हार देख कर वह कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से शिमला नगर निगम में आ रही है।  उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है इसलिए उसे न तो कांग्रेस पर ही और न ही सरकार पर कोई बेबुनियाद आरोप लगाने चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने शिमला में भारी बारिश के बाबजूद 59.26 मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि शिमला नगर निगम के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उन बयानों पर जिसमें उन्होंने  नगर निगम चुनावों को लेकर सरकार पर सत्ता के दुरपयोग व चुनाब आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाए  है उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा  पूरी तरह हताशा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपनी हार के डर से  सोची समझी रणनीति के तहत शिमला नगर निगम चुनावों को समय पर नहीं करवाया ,इस वजह से शिमला शहर के लोगों को  चुनी हुई नगर निगम  से महरूम  रहना पड़ा। समय पर चुनाव न करवाने के  लिए भाजपा को शिमला के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

————————————————————

प्रतिभा सिंह ने आज सभी वार्डो से पार्टी की चुनाव रिपोर्ट लेते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के काम काज की सराहना की। उन्होंने सभी से फीडबैक लेते हुए कहा कि सगंठन की एकता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है और अब उम्मीद है  कि नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। 

————————————————————

सम्बंधित समाचार

Comments are closed