MC Shimla Election : चुनावी मैदान में उतरे धनी राम शांडिल, टूटीकंडी में लोगों से किया उमा कौशल को फिर से भारी मतों से जिताने का आह्वान

कार्यकर्ताओं का दिया एकजुटता का संदेश…

दून विधायक चौधरी राम कुमार ने टूटीकंडी वार्ड में प्रत्याशी उमा कौशल के लिए लोगों से मांगे वोट

शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर आज कल पार्टी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं वहीं राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी चुनावी प्रचार के लिए मैदान में उतर गये हैं।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल आज शिमला नगर निगम चुनाव के तहत टूटीकंडी वार्ड में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से उमा कौशल को फिर से भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

शांडिल ने कार्यकर्ताओं का दिया एकजुटता का संदेश

इस दौरान उनके साथ दून विधायक चौधरी राम कुमार, टूटी कंडी के पूर्व पार्षद आनन्द कौशल, सुधीर चावला, रघुबीर, अजय सोलंकी और क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

धनी राम शांडिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के लिये एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटने को कहा।  शांडिल ने कि शिमला शहर के विकास के लिए नगर निगम में कांग्रेस का आना बहुत ही आवश्यक है।  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने को कहा।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए उसे सत्ता में बिठाया है और कांग्रेस अपने सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

धनी राम शांडिल टूटीकंडी वार्ड की जनता से उमा कौशल को फिर से भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। तो वहीं दून विधायक राम कुमार ने टूटीकंडी वार्ड में उमा कौशल के पक्ष में प्रचार किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed