हिमाचल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव
शिमला: प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे में शामिल होना था। इसके चलते तय प्रोटोकाॅल के तहत उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जयराम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।