हिमाचल: प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी तो शिमला में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि…

हिमाचल: प्रदेश में मौसम के करवट लेते ही आज ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी तो शिमला में  बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से राजधानी शिमला की सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। सड़कों पर फिसलन से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले भागों में फिर से बर्फ की चादर बिछ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं जबकि 25 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed