गुजरात में भाजपा की शानदार जीत…

Bhupendra Patel Oath Ceremony: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता हासिल कर ली है। भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 12 दिसंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं आज शाम 6:00 बजे पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) माधव सिंह सोलंकी का साल 1985 का रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। चुनाव आयोग (EC) के मुताबिक, अब तक गुजरात कुल 182 सीटों में 71 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। जबकि 87 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। नतीजों और रुझान को देखते हुए बीजेपी ने शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। बीजेपी गुजरात के अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने बताया कि 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल ही दूसरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और अमित शाह भी शामिल होंगे।

 

 

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed