रिज पर फहराया उत्तर भारत का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा

  • मुख्यमंत्री ने रिज पर फहराया 100 फुट ऊंचा स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज उत्तर भारत के समुद्र तल से दूसरे सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को स्थापित किया गया। इसका ध्वजारोहण मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह ने किया। आर्मी बैंड के संगीत की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने झंडे को फहराया। रिज मैदान पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा स्थापित किया गया है। उत्तर भारत में समुद्र तल से सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लेह में है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र का यह ध्वज 24 घंटे रहेगा। रात को इसे और सुंदर बनाने के लिए बेहतरीन लाइट का भी प्रयोग किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में विकास पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं व पर्यटकों को भी सुविधा प्रदान करने के लिए पूरे प्रयास हो रहे हैं। इस मौके पर सेना के अधिकारियों सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री व अधिकारी भी मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *