रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए CDS

नई दिल्ली:  लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। विपिन रावत के बाद वह दूसरे सीडीएस होंगे। सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे। 

इससे पहले जनरल बिपिन रावत इस पद पर तैनात थे, जिनकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।  बिपिन रावत पहले व्यक्ति थे जिन्हें इस पद के लिए चुना गया था।

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed