बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022’ से होंगी सम्मानित

नई दिल्ली: Dadasaheb Phalke Award 2022: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022′ से सम्मानित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।  60-70 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं आशा पारेख को ये सम्मान बॉलीवुड में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले दादा साहेब फाल्केअवॉर्ड्स से अब तक कई बॉलीवुड सितारों को नवाजा गया है। साल 2012 में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय विलन एक्टर प्राण को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2013 में गीतकार गुलजार, 2014 में शशि कपूर, 2015 में मनोज कुमार, 2017 में विनोद खन्ना, 2018 में महानायक अमिताभ बच्चन और साल 2021 में साउथ और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह 52वीं हस्ती होंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आशा भोंसले, हेमा मालिनी, उदित नारायण झा, पूनम ढिल्लों और टीएस नागभरण की सदस्यता वाली दादा साहब फाल्के समिति ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आशा पारेख को पुरस्कार देने का फैसला किया है।

आशा पारेख अपने दौर की हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेज में से एक रही हैं। उन्होंने पंजाबी, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी लॉन्च की थी और टीवी शोज भी बनाए। उन्हें साल 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। अनुराग ठाकुर ने आशा के बारे में कहा, ‘उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 1998 से 2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की अध्यक्ष रहीं।

सिनेमा के क्षेत्र का यह सर्वोच्च पुरस्कार (दादा साहब फाल्के पुरस्कार) हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में प्रदान किया जाता है। इस साल यह कार्यक्रम 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐक्ट्रेस आशा पारेख को पुरस्कार प्रदान करेंगी। 79 वर्षीय आशा पारेख ने दिल देके देखो‘, ‘कटी पतंग‘, ‘तीसरी मंजिलऔर कारवांजैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक ऐक्ट्रस माना जाता है। इससे पहले 2019 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दिया था। पारेख ने 1990 के दशक के आखिर में प्रशंसित टीवी धारावाहिक कोरा कागजका निर्देशन किया था। एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी उनका काम अभूतपूर्व रहा।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed