कश्मीर में आईटीबीपी की बस खाई में गिरी: हादसे में 7 जवान शहीद, कई घायल

जम्मू: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए, जिनमें आईटीबीपी के 6 और 1 पुलिसकर्मी शामिल है। 32 जवान घायल हैं जिनमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है। अन्य घायल जवानों का अनंतनाग के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें आईटीबीपी 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed