लॉन बॉल में भारत ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवें दिन मंगलवार को भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का यह अब तक का पहला पदक है। वहीं, CWG 2022 में भारत का यह चौथा स्वर्ण पदक है। भारत के CWG 2022 में अब 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक हो चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed