…कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर

नई दिल्ली चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। कांग्रेस के साथ काफी समय से चल रही बातचीत के बाद प्रशांत किशोर ने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया हैकांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, प्रशांत किशोर के साथ कई दौर की वार्ता एवं प्रजेंटेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से 2024 चुनाव के लिए एक अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया गया है। प्रशांत किशोर को भी इसी समूह में शामिल होने जिम्मेदारियां संभालने का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। हम उनके प्रयास और पार्टी को दिए गए सुझावों का सम्मान करते हैं।

वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर ने लिखा, ‘मैंने पार्टी के विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह में शामिल होने और चुनावों के लिए जिम्मेदारी लेने के लिए, कांग्रेस पार्टी की ओर से उदारतापूर्वक दिए गए ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया हैमेरी राय है कि पार्टी को मुझसे ज्यादा, उसके नेतृत्व और संयुक्त इच्छाशक्ति की जरूरत है, जिससे संगठनात्मक बदलाव करके गहरी जड़ें जमा चुकीं समस्याओं को ठीक किया जा सके

रणदीप सिंह सुरजेवाला के ट्वीट.

 

प्रशांत किशोर के ट्वीट.

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed