हिमाचल : प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल: प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक मौसम खराब बने रहने की  संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान जम कर बारिश और बर्फबारी हुई है। इस दौरान शिमला, कुल्लू लाहौल-स्पीति, चंबा किन्नौर में भारी बर्फबारी हुई है। प्रदेश में आगामी 24 घंटे के दौरान भी मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान हिमाचल के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बारिश होगी। जबकि निचले क्षेत्रों में धुंध को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed