हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों-गैर शिक्षकों को चार अप्रैल तक अवकाश

ऊना ज़िले के स्कूलों के समय में आंशिक संशोधन, 6 मई से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय

ऊना : ऊना जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में आंशिक संशोधन किया है। जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल द्वारा जारी संशोधित आदेशों के अनुसार 6 मई से जिले के सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

इससे पूर्व जारी आदेशों के तहत विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था, जिसमें अब आंशिक संशोधन किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि समय परिवर्तन के कारण आवश्यकतानुसार शैक्षणिक समय की भरपाई के लिए प्रातःकालीन प्रार्थना सभा एवं मध्यावकाश की अवधि में आवश्यक कटौती की जा सकेगी। यह संशोधित व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सभी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed