हिमाचल: 51 शहरी निकायों में 1394 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत

शिमला: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाबल प्रदेश द्वारा 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 21.04.2026 को अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 04.05.2026 को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की गयी जो कि कुछ शहरी निकायों में आज दिनाक 05.05.2026 को संपत्र हुई। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 06 मई, 2026 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के लिए निर्धारित समय 3.00 बजे के तुरन्त पश्चात् चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक ई. वी.एम. के माध्यम से करवाया जाएगा। जिला कुल्लू की नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 6. जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर 1 व नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 1. जिला शिमला की नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर 2 व 6 एवं नगर पंचायत चिढ़गाँव के वार्ड नंबर 2 में केवल एक-एक नामांकन पत्र ही प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला मंडी की नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में कोई भी नामांकन पत्र दर्ज नहीं कराया गया। 51 ग्राहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्रापा हुए थे जिसमें 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गये है जबकि 1394 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गये है। जिलावार प्रस्तुत किए गये नामांकन का ब्यौरा निम्न है:-

सम्बंधित समाचार

Comments are closed