शिमला : शिमला जिले की कोटखाई में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाघी कैंची के पास सड़क क्रॉस करते हुए वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। इसकी उम्र मात्र 8 वर्ष थी। हादसा उस वक्त हुआ जब 4 वर्षीय मासूम ने सड़क पार करने के लिए तेज दौड़ लगाई जिससे सामने से आ पिकअप की चपेट में आ गई। मासूम की मौत का वीडियो cctv में कैद हो गया जो लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार बच्ची कोटखाई के साथ लगते गुम्मा से भड़ेच जा रही थी। जो अपनी मां के पीछे चल रही थी, मां की पीठ पर दूसरा बच्चा था इस दौरान बच्ची सड़क क्रॉस करने लगी तो सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के पास स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन इस दौरान पिकअप का चालक फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिस बच्ची की मौत हुई है वह नेपाली मूल की थी। पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम करवा रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला रही है।
शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी 4 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ बाघी कैंची क्षेत्र में मौजूद थी, जहां सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन ने उसकी पुत्री को टक्कर मार दी। घायल बालिका को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोटखाई ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त दुर्घटना वाहन के चालक सोहिल पुत्र मोहम्मद मुश्ताक, निवासी गांव टापरी, डाकघर गुम्मा, तहसील कोटखाई, जिला शिमला द्वारा वाहन चलाते समय लापरवाही के कारण हुई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।