सुभाष मंगलेट को हरियाणा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिमला: चौपाल के पूर्व विधायक व कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मंगलेट को केंद्रीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलेट को हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से  पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन चुनाव लड़ रहे हैं।  इससे पूर्व मंगलेट राहुल गांधी की कोर कमेटी के सदस्य रह चुके हैं व देश के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए सेवाएं दे चुके हैं। मंगलेट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी भिन्न-2 पदों पर कार्य कर चुके हैं। मंगलेट ने नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गान्धी का धन्यवाद किया है और कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *