हिमाचल: महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित

शिमला: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी नीतू वर्मा सोईन की संस्तुति पर प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों के नामों को अनुमोदित कर दिया है।

अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि प्रेम लता ठाकुर, शारदा ठाकुर, शगुन मनकोटिया, प्रभा वर्मा, नीलिमा शर्मा, निर्मला देवी, सरोज शर्मा, कविता सिंह, डॉ. नीलम शर्मा, सुरेखा राणा, मीना कश्यप, सरिता सैणी, मीना ढल, सुरेंद्रा विर्दी और ऊषा शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुषमा शर्मा, सविता कार्की, चंपा ठाकुर, शांता राज्टा, कविता कंवर, गौरजा शर्मा,  सुरेखा जम्वाल, सुभद्रा चौधरी, राजेंद्र कौर, प्रभा पलसरा, निर्मला चौहान और राज कनवल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

मीरा नेगी, डोलकर, सरिता शर्मा, स्वर्णा देवी, कौशल्या जोशी, शांति खुन्नू खांपा, नीलम रघुवंशी, सत्य वर्मा, कंचन,  सत्य प्रिस्ट, सवित्री वर्मा, राली देवी, मनोरमा बोध, सुनीता देवी, पद्मा शर्मा, मीरा कुमारी और कांता सरोच को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

किन्नौर जिला के लिए सरोज नेगी, हमीरपुर जिला के लिए राकेश रानी वर्मा और लाहौल-स्पीति जिले के लिए शशि किरण को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

अनीता शर्मा को मीडिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *