कोटखाई : गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौके पर मौत और 2 घायल

कोटखाई: कोटखाई के पास छोल में आज सुबह सात बजे के करीब एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  जानकारी अनुसार कार (HP16A-0513) ठियोग-हाटकोटी हाईवे से लुढ़ककर करीब 50 फीट नीचे कोटखाई बाजार जाने वाली सड़क पर पहुंच गई। हादसे के दौरान गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 1 महिला और 1 पुरूष घायल हो गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एक गंभीर घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। एक अन्य घायल को कोटखाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में दो पुरुष व एक महिलाएं शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग सिरमौर के जिले के रहने वाले थे और हनोल जा रहे थे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *