मण्डी: दरम्याना-II आंगनबाड़ी केंद्र में क्रैच सहायिका के एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित

मण्डी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंडी नगर निगम मंडी के भगवाहन वार्ड के तहत दरम्याना आंगनबाड़ी केंद्र में क्रैच सहायिका का एक पद भरने जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर 23 जून, 2026 तक आवेदन कर सकतीं हैं। साक्षात्कार की तिथि 25 जून, 2026 रखी गई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी जितेन्द्र सैणी ने बताया कि इस पद के साक्षात्कार उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर मंडी कार्यालय में लिए जाएंगे। क्रैच सहायिका को 3000 रूपये प्रतिमाह मानदेय देय किया जाएगा। इस पद के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि महिला उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी-सह-क्रैच केन्द्र के नगर निगम मंडी, वार्ड नंबर 12 भगवाहन तथा साथ लगते वार्ड नम्बर 11 समखेतर से संबंध रखती हों तथा संबंधित पार्षद द्वारा जारी प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न होना चाहिए। संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र का सर्वे प्रमाण-पत्र, प्रार्थी के परिवार की सालाना आय 50 हजार रूपये से अधिक न हो। इस संबंध में आय प्रमाण-पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया होना चाहिए। क्रैच सहायिका के पद हेतु प्रार्थी 10वीं कक्षा उतीर्ण होना चाहिए। हिमाचल का स्थाई निवासी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण, प्रमाण-पत्र की सत्यापित छायाप्रतियों सहित 23 जून तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 25 जून, 2026 को प्रातः 11 बजे तक वांछित मूल दस्तावेजों सहित उप-मंडलाधिकारी (ना.), सदर मंडी के कार्यालय में उपस्थित होने चाहिए। आवेदन पत्र में आंगनबाड़ी-सह-पालना केन्द्र का नाम स्पष्ट लिखा होना चाहिए। फीडर एरिया में परिवार दर्ज होने संबंधी प्रमाण-पत्र संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया होना चाहिए। आयु प्रमाण-पत्र (10वीं का प्रमाण-पत्र), क्रैच सहायिका के पद हेतु 10वीं उतीर्ण होने का प्रमाण-पत्र व उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, यदि हों। 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अधिकतम 10 अंक और स्नातक/स्नातकोत्तर के लिए अतिरिक्त एक अंक देय होंगे। स्नातक की डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। यदि स्नातक की डिग्री दूरस्थ शिक्षा माध्यम से की होगी तो यूजीसी दूरस्थ शिक्षा के मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आंगनबाड़ी सहायिका, आय विशेष दत्तक ग्रहण एंजेंसी/आया, बाल देखभाल संस्थान/आया, पूर्व-प्राथमिक सरकारी विद्यालय का अनुभव प्रमाण-पत्र, यदि हो। एक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक देय होगा और अनुभव के अधिकतम 3 अंक देय होंगे। अनाथ, परित्यक्त व समर्पित महिलाओं के लिए 2 अंक देय होंगे।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित परिवारों का प्रमाण-पत्र, यदि हो, को 2 अंक देय होंगे। स्टेट होम आश्रिता/बालिका आश्रम आश्रिता/विधवा/ निराश्रित/तलाकशुदा/विवाहित महिला जिसका पति पिछले सात वर्षों से लापता हो/महिला जिसे उसके पति द्वारा परित्यक्त किया हो और अपने माता-पिता के साथ रह रही हो, का प्रमाण पत्र जो सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, यदि हो, को 2 अंक देय होंगे। दो लड़कियों वाले परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित लड़कियां जिनके घर कोई लड़का पैदा न हुआ हो या दो बेटियों वाली महिलाओं को जिनके घर में कोई लड़का नहीं जन्मा हो, को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत 2 अंक दिए जाएंगे, जिसके लिए प्रार्थी को परिवार नकल के साथ संबंधित पंचायत सचिव की रिपोर्ट जो कि खंड विकास अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित हो, आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। व्यक्तिगत साक्षात्कार के अधिकतम 3 अंक देय होंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी के कार्यालय दूरभाष नंबर 01905-225540 पर संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed