मण्डी: नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न बावड़ियों (प्राकृतिक जल स्रोतों) के जल की गुणवत्ता की हाल ही में जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा जांच की गई है। प्राप्त माइक्रोबायोलॉजिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ बावड़ियों का जल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है, जिसके चलते उक्त जल मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं माना जा सकता।
उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन के साथ जल स्रोतों के दूषित होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम मंडी द्वारा संबंधित बावड़ियों की सफाई, गाद निकालने तथा अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया है कि आगामी आदेशों तक इन बावड़ियों के जल का पेयजल अथवा अन्य घरेलू उपयोग के लिए प्रयोग न करें तथा केवल सुरक्षित और स्वच्छ जल का ही उपयोग करें।
नियमित निगरानी जारी












