तहसील कार्यालय परिसर सरकाघाट में अस्थायी विक्रेता के एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित

सरकाघाट: तहसील कार्यालय परिसर सरकाघाट में अस्थायी विक्रेता के एक पद को भरने के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट द्वारा जारी कार्यालय नोटिस के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण-पत्र तथा हिमाचली प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज 24 जून, 2026 तक कार्यालय उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों से समय रहते अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed