शिमला : भराड़ी के पास पिकअप ने नौ माह की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के परिजन मजदूरी करते हैं और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कामकाज के दौरान परिजनों ने बच्ची को सड़क किनारे सुलाया था। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्ची की मां अनीता ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब भराड़ी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान उसकी बच्ची को कुचल दिया। इसके बाद घायल बच्ची राधा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक युवती के माता-पिता मजदूरी करते हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रेम लाल पुत्र हीरा राम गांव कल्टू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।