मंडी: सैंकड़ों लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, थामा भाजपा का दामन

मण्डी: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  ने आज मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ में इस क्षे़त्र के भाजपा ग्राम केन्द्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को अपने अपने क्षेत्र के लोगों को अवगत करवायें तथा उन्हें चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की खूबियों बारे बतायें।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष स्नेह है और वे देवभूमि हिमाचल को अपना घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने  हिमाचल के विकास के लिए हजारों करोड़ों की सौगातें दी हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने एवं मोदी जी को पुनः देश की कमान संभालने के लिए पूर्ण बहुमत दें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं  प्रदेश सरकार ने  प्रत्येक वर्ग के लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुई हैं। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा शामिल हुए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *