शिमला: शिमला के जाखू में हॉली लॉज के समीप एक सेवानिवृत सेना अधिकारी ने खुद को गोली मार ली। जिससे सेना अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जाखू में हॉली लॉज के समीप एक मकान में रह रहे हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन रिटायर्ड मेजर जनरल सीएम शर्मा ने खुद को गोली मार दी। सीएम शर्मा का शव उनके आवास में मिला।
रिटायर्ड मेजर जनरल और हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन चंद्र मोहन शर्मा (68) ने रिवाल्वर से गोली माकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने जाखू स्थित अपने घर ग्रेस कॉटेज की बेसमेंट में कनपटी पर गोली मारी। वह काफी समय से कान की बीमारी से परेशान थे। पांच पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि अब बीमारी को सहना बर्दाश्त से बाहर हो गया है और अब मैं जा रहा हूं लौट कर नहीं आऊंगा।
इनके दो बेटे हैं इनमें से एक विदेश में रहते हैं और एक मुंबई में रहते हैं। घटना के समय घर पर उनकी पत्नी मौजूद थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्र मोहन शर्मा शुक्रवार सुबह घर से अचानक कहीं चले गए। उन्होंने अपने बैडरूम में पांच पन्नों का एक नोट लिख रखा था। जिसमें उन्होंने विस्तृत तौर पर सभी जानकारियां लिख रखी थीं कि वह क्यों यह कदम उठाने जा रहे हैं। वह करीब एक साल से कान की बीमारी से परेशान थे। मौके पर पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। सूचना मिलने के बाद एसपी ओमापति जम्वाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सेना में सेवाएं देने के बाद सीएम शर्मा जनवरी 2009 से जून 2013 तक हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रहे हैं।