चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

मनाली के पास खाई में गिरी कार, कोलकाता के 1 पर्यटक की मौत 9 घायल

मनाली : कोलकाता से हिमाचल घुमने आए पर्यटकों के साथ गुलाबा में दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी अनुसार 14 मोड़ के पास सड़क से 60 मीटर नीचे खाई में एक टाटा सूमो (HP01H0882) पर्यटकों से भरी गिर गई। जिससे हादसे में 10 व्यक्ति घायल हो गए जिनमें से 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। एक यात्री सुरक्षित है।

बताया जाता है कि यह सभी पर्यटक कोलकाता से हैं और यहां घूमने के लिए आए थे। हादसा कैसे हुआ इस बात का पता नहीं चल पाया है। बस इतना पता चला है कि हादसे के समय सूमो रोहतांग जा रही थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

  • परिवहन मंत्री ने हादसे को दुखद बताते हुए घायलों के उपचार के दिए निर्देश

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा : मनाली के समीप गुलाबा में एक टूरिस्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, जिसमें कोलकाता के दस पर्यटक सवार थे, जिनमें से एक कि दुःखद मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है तथा तीन लोगों का मिशन अस्पताल मनाली तथा पांच लोगों का नागरिक अस्पताल मनाली में उपचार किया जा रहा है, एक यात्री सुरक्षित है। प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।घायलों के स्वास्थ्य की मैं शीघ्र कामना करता हूँ और मृतक के प्रति शोक व्यक्त करता हूँ।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *