कोविड ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, कर्मचारियों व प्रशिक्षुओं को मिलेगा अतिरिक्त वेतन

विधानसभा मानसून सत्र : पैरा मैडीकल स्टाफ के भरे जाएंगे 700 से अधिक पद : स्वास्थ्य मंत्री

पैरा मैडीकल स्टाफ के भरे जाएंगे 700 से अधिक पद : स्वास्थ्य मंत्री

पैरा मैडीकल स्टाफ के भरे जाएंगे 700 से अधिक पद : स्वास्थ्य मंत्री

शिमला: प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 712 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सदन में बुधवार को विधायक राकेश पठानिया के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट के 173 पद कमीशन के आधार पर भरे जाएंगे, जबकि 211 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। वहीं रेडियोलॉजिस्ट के 135, ओटीए के 120, लैब अटेंडेंट के 129 पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में पद खाली पड़े हैं। सरकार स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि राज्य सरकार टांडा अस्तपाल (टी.एम.सी.) में जल्द ओपन हार्ट सर्जरी को शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसी तरह पैरा मैडीकल स्टाफ के 700 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत फार्मासिस्ट के 173, रेडियोग्राफर के 135, ओ.टी.ए. के 120, लैब असिस्टैंट के 135 और आपथैल्मोलॉजी से संबंधित 111 पद भरे जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *