शिमला: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को डॉ. नरेश कुमार बधान को संयुक्त कृषि निदेशक, शिमला के पद पर पदोन्नति दे दी है। वर्तमान में यह कृषि विभाग, के राज्य कृषि प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके लिए सरकार ने शूक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। कार्यभार सम्भालने के पश्चात उन्होंने कहा की वो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने का भरसक प्रयास करेंगे। इसके लिए डॉ. देस राज, कृषि निदेशक हि. प्र. ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) का धन्यवाद किया है।
