RAMP परियोजना के तहत महिला उद्यमियों के लिए “फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट व उद्यमिता विकास कार्यक्रम” आयोजित

कार्यशाला में लगभग 85 प्रतिभागियों ने लिया भाग

चौपाल:   बीडीओ कार्यालय, चौपाल (शिमला ) में रैम्प (RAMP) परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत *“महिला उद्यमियों हेतु फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट”* विषय पर एक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में *विस्तार अधिकारी (EO) चौपाल,  प्रताप सिंह शर्मा,  अनूप सिंह, शाखा प्रबंधक, यूको बैंक चौपाल, तथा आरसीटी से नरेश जसवाल एवं महिला उद्यमी मधु, रितिका उपस्थित रहे।सोशल इन्क्लूजन टीम से  कृतिका शर्मा एवं  शिखा कंवर * ने प्रतिभागियों को महिला उद्यमिता, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में लगभग 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (SHGs), एनआरएलएम से जुड़े समूहों तथा महिला उद्यमियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के स्रोतों, बैंकिंग सुविधाओं, उद्यम स्थापना एवं विस्तार के अवसरों, नेटवर्किंग तथा उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं तथा संस्थागत सहयोग का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

मुख्य अतिथियो ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उपलब्ध योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिला उद्यमिता से संबंधित विभिन्न चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed