शिमला: ठियोग से 16 वर्षीय लापता किशोर पुलिस ने 32 घंटे में दिल्ली से तलाशा, परिजनों को सौंपा सुरक्षित
शिमला: ठियोग से 16 वर्षीय लापता किशोर पुलिस ने 32 घंटे में दिल्ली से तलाशा, परिजनों को सौंपा सुरक्षित
शिमला: थाना ठियोग में अभियोग संख्या 175/26, धारा 137(2) BNS के अंतर्गत 17 नंबवर को एक 16 वर्षीय किशोर की गुमशुदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका बेटा जो फागू स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है, दिनांक 16 नंवबर को रात घर से बिना बताए चला गया था तथा अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ठियोग पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा किशोर को दिल्ली के मालवीय नगर से सकुशल तलाश कर लिया गया तथा उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जाँच में सामने आया कि गुमशुदगी बच्चा अपने माता पिता को बिना बताए घूमने के उद्देश्य से घर से निकल गया था।
ठियोग पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 32 घंटे के भीतर गुमशुदा किशोर को सकुशल तलाश कर परिवार से मिलाया गया।