सरकाघाट: चलहर कैंची मोड़-नलासा सड़क मार्ग 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक रहेगा बंद

सरकाघाट: उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत चलहर कैंची मोड़-सेहल ग्राम नलासा वाया बकारटा सड़क मार्ग पर पाइप पुलिया एवं विंग वॉल निर्माण कार्य के चलते 21 नवंबर से 5 दिसंबर, 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

इस संबंध में उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान उचित स्थानों पर सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने तथा आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed