धर्मशाला: उप शिक्षा निदेशक कांगड़ा ने जिला के समस्त राजकीय व निजी वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च, पाठशालाओं के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापकों को जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर समस्त छात्रवृति योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दी है।
उन्होंने बताया कि इन छात्रवृति आवेदनों का स्कूल स्तर पुनः सत्यापन तथा आवश्यक सुधार करने के लिए 8 दिसंबर तक की अवधि दी गई है। उन्होंने जिला के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर सभी आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।