प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता जनभागीदारी का राष्ट्रव्यापी अभियान बनी, घर से प्रदेश तक स्वच्छता का लें संकल्प : जयराम ठाकुर
शिमला: भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण बस अड्डा, शिमला में भाजपा शिमला मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शिमला मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान आज देश में जनभागीदारी का एक व्यापक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी और पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता को लेकर देश में व्यापक जनचेतना पैदा हुई है।
उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हमारा घर, हमारा पड़ोस, हमारी पंचायत, हमारा शहर और हमारा प्रदेश स्वच्छ रहे। स्वच्छता केवल सरकार अथवा किसी एक विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वच्छ भारत मिशन के प्रभाव का उल्लेख करते हुए ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण भारत में 12.22 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनाए जा चुके हैं और देश के 5.69 लाख से अधिक गांव ODF Plus की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। इनमें 5.38 लाख से अधिक गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन और 5.65 लाख से अधिक गांवों में तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। जनवरी 2026 तक स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत देश में 63.83 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय और 6.36 लाख सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सीटें निर्मित की जा चुकी थीं।
जयराम ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं रहने दिया, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाया। आज हमें गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन और सामाजिक संस्कार का स्थायी हिस्सा बने।”
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज राष्ट्र के दो महान नेताओं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनके महान योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सत्य,अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी देश ही नही पूरे विश्व में याद किये जाते है।
अमित नंदा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा कि देश में जय जवान जय किसान का नारे देने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति ने देश में खाद्यान्न उत्पादन के लिये किसानों को व सीमा की रक्षा के लिए जवानों को प्रोत्साहित कर देश मे एक अनोखी पहल शुरू की थी। यही बजह है कि आज देश खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में बहुत हद तक आत्मनिर्भर बना है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की महासचिव जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस को अपने सभी महान नेताओं पर गर्व है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के साथ साथ पूरे विश्व को सत्य,अहिंसा का पथ व मानवता की जो राह दिखाई आज भी वह हमारा मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि देश कभी भी देश की आजादी के शूरवीरों के बलिदान के ऋण से मुक्त नही होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी देश के प्रेरणास्रोत थे और हमेशा रहेंगे।
इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महासचिव सोनिया चौहान, अनिता वर्मा, राज कुमारी सोनी, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, आंनद कौशल,राजेश शर्मा,राज कुमारी सोनी,एस के सहगल,राजेश वर्मा,पार्षद अश्वनी सूद व चमन प्रकाश,चंद्र जीत सिंह,विट्टू, मुकेश भाटिया, घारू, विन्दी कल्याण,सत्या वर्मा,नूतन ,नरेंद्र कुमार ,शक्त राम कश्यप,कमलेश ठाकुर, गोमा, कृष्णा जरयाल,दर्शन दास ,बलदेब सटीयान , रौशनी जस्टा, लता ठाकुर, ऋतू राजता, वंदना कुमारी, रेखा सोनी, रत्न सिंह व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता युवा कांग्रेस,सेवादल महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।