हमीरपुर : उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मटौर-शिमला नेशनल हाईवे पर मसियाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल की साइट पर शुक्रवार को हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई है। गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद डीडीएमए के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गईं। इस दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई है। जबकि, एक श्रमिक को मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में दाखिल करवाया गया है। गहरी खाई में फंसे 5 अन्य श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की जा रही है।