
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग से किया राज्य के सबसे ऊॅंचे तिरंगे को समर्पित
शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज उनके निजी आवास हालीलाज से हमीरपुर में स्थापित राज्य के सबसे ऊॅंचे 133 फुट राष्ट्रीय स्मारक (तिरंगा) को ऑनलाइन समर्पित किया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी हमीरपुर में इस अवसर पर उपस्थित थे, जिन्होंने फ्लैग का अनावरण किया।
हमीरपुर के उपायुक्त मदन चैहान ने बताया कि यह राज्य का सबसे ऊॅंचा झंडा है। उन्होंने कहा कि स्मारक जिले के उन शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है।