कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि शिमला में आज की उनकी प्रेस वार्ता दिल्ली से आये उनके आकाओं का लिखित संदेश  उन्होंने पढ़ा है, जिसमे उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने की एक नाकाम कोशिश की है। उन्होंने कहा कि देश के सामने प्रमाणित हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार किस तानाशाही से केवल अपने मत से एक अधिकार से ही चुनाव आयोग के फैंसले लेते रहें है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी की गई। एसआईआर के बहाने किस प्रकार देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मत के अधिकार से वंचित किया गया।
विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा ने देश के साथ बड़ा गुनाह किया है और देश के लोग अब उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं।
विनय कुमार ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में साफ कर दिया है कि कांग्रेस  संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश मे भाजपा व मुख्य चुनाव आयुक्त के काले कारनामों को उजागर करते हुए इन्हें पूरी तरह बेनकाब करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed