बिलासपुर/घुमारवीं: सीर उत्सव में पहली बार लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
बिलासपुर/घुमारवीं: सीर उत्सव में पहली बार लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
घुमारवीं: उप मंडल अधिकारी नागरिक घुमारवीं अभिषेक बरवाल की अध्यक्षता में सीर उत्सव-2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि इस वर्ष सीर उत्सव के दौरान पहली बार रोजगार मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। रोजगार मेला 3 अक्तूबर को नगर परिषद की पार्किंग, एसडीएम कार्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा। मेले में लगभग 15 बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनके माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में दसवीं, जमा दो, आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री, बीसीए, एमसीए तथा अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की नौकरियों के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में भाग लेने का आह्वान किया। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।