बिलासपुर/घुमारवीं: सीर उत्सव में 2 अक्तूबर को सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का लगेगा नि:शुल्क शिविर

घुमारवीं: उप मंडल अधिकारी नागरिक घुमारवीं अभिषेक बरवाल की अध्यक्षता में सीर उत्सव-2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि सीर उत्सव के तहत 2 अक्तूबर को सिविल अस्पताल घुमारवीं में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि 3 अक्तूबर को सिविल अस्पताल घुमारवीं में शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिल सके।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed