हिमाचल: प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 26 सितम्बर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 26 सितम्बर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक एन.आर.सी.एम., बेर गांव, बेर पानी, चम्बाघाट, मोक्षधाम, स्टील रोलिंग मिल्स 1 एंड 2 एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे सांय 05.00 बजे तक करोल विहार, कोणार्क होटल, लिनस, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल प्राइवेट लि. हिमालयन पाईप एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।