चम्बा : कार खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत

चम्बा : जिला चम्बा में बुधवार देर रात चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक बोलेरो कैंपर (HP 73A-6397) चम्बा से तीसा की ओर जा रही थी। गाड़ी जैसे ही गुणु नाला के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क से फिसलते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चम्बा सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया। दुर्भाग्यवश, एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल 2 अन्य युवकों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक कम उम्र के थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान  तारो चंद (22) पुत्र जगदीश निवासी गांव दवारी (चांजू), थान सिंह उर्फ सन्नी (19) पुत्र लेख राज, निवासी गांव सुमरा, (देहरा) और बालो (17) पुत्र खेती राम निवासी गांव पुंदरोडी (चांजू) के रूप में की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed