हिमाचल: जोगिंद्रनगर के अजय जमवाल को बनाया महाराष्ट्र बीजेपी का संगठन मंत्री
हिमाचल: जोगिंद्रनगर के अजय जमवाल को बनाया महाराष्ट्र बीजेपी का संगठन मंत्री
हिमाचल: प्रदेश में मण्डी जिले के जोगेंद्रनगर के रहने वाले अजय जमवाल को भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र का नया प्रदेश संगठन महामंत्री (संगठन मंत्री) नियुक्त किया है। इससे पहले वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।